Sunday, October 18, 2026
Home Latest शराब ठेकेदारों के करिंदों ने दो युवकों को मौत के घाट उतारा

शराब ठेकेदारों के करिंदों ने दो युवकों को मौत के घाट उतारा

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के जिला गुरदासपुर के अंतर्गत पड़ते डेरा बाबा नानक में शराब ठेकेदारों के करिंदों ने 2 युवकों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने जहां उनके वाहनों को आग के हवाले कर दिया वहीं शराब के ठेके में भी आग लगा दी।

Advertisements

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को काबू करने के प्रयास शुरु कर दिए थे। रोष व्यक्त करने वाले लोगों ने मांग की कि अगर हत्यारों को जल्द गिरफ्तार न किया गया तो इलाके के लोग सडक़ों पर उतर कर प्रदर्शन को विवश होंगे। प्रशासन ने इलाके में भारी पुलिस बल तैनात करके शांति बनाए रखने की अपील की है।

जानकारी अनुसार स्कूटी सवार दो युवाओं पर शराब ठेकेदारों के करिंदों को शंका हुई कि वे अवैध तौर पर शराब बेचने का काम करते हैं और वे कहीं डिलीवरी देने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अनपी गाडिय़ां उनके पीछे लगा दी और कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में स्कूटी सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए ठेकेदारों की गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया और ठेके में भी आग लगा दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। प्रशासन ने हालात बेकाबू होते देख लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here