
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। रयात बाहरा एजूकेशन सिटी में श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए । सब से पहले गुरु साहिब की गत्तका पार्टी ने कैंपस परिसर में अपनी कला के जौहर दिखाए । इस मौके पर कीर्तन जत्थे ने गुरु साहिब की बाणी की उचारण करके के संगत को निहाल किया इसी दौरान पंडाल में बैठी समूह संगत ने कीर्तन सरवण करके अपने जीवन को सफला बनाया । इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और उनकी धर्मपत्नी मनजीत कौर बाहरा ने विशेष तौर पर गुरु साहिब की हजूरी में हाजरी लगाई।

इस मौके पर गुरु का अटुट लंगर भी संगत ने पंगत में बैठ कर ग्रहण किया । इस मौके पर चेयरमैन बाहरा ने कीर्तनी जत्थे को सिरोपे भेंट किए । इस मौके पर कैंपस डायरैक्टर डॉ. चंद्र मोहन , डा. एचपीएस धामी, डा. कमलेश कुमारी , डा. हरिदंर गिल, प्रो. एपीएस चावला, डा. पारुल खन्ना, प्रो. अंजू सूद, डा. कुलदीप वालिया, प्रो. प्रेम लता, डा. ज्योत्सना, प्रो. पालकी, डा. विभा चालवा, प्रो. समनदीप कौर, हरिंदर जसवाल, गुरप्रीत बेदी, कुलदीप राणा के अलावा कैंपस का समस्त स्टाफ व कैंपस के सभी कालेजों को छात्रों ने गुरु साहिब की हजूरी में हाजिरी लगा के अपने जीवन को धन्य किया ।










