Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur धार्मिक आयोजन ही हैं होशियारपुर की पहचान: संजीव अरोड़ा

धार्मिक आयोजन ही हैं होशियारपुर की पहचान: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर में होने वाले धार्मिक आयोजन इसे विशेष पहचान दिलाते हैं और हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस महान नगरी के निवासी होने का गौरव प्राप्त है। उक्त बात भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने श्री नंद अन्नपूर्णा मंदिर चैरीटेबल सोसायटी की तरफ से श्री लक्ष्मी नायारण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ संबंधी निमंत्रण पत्र जारी करते हुए कही।

Advertisements

संजीव अरोड़ा ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की कृपा से उक्त संस्था द्वारा रोजाना लंगर लगाया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों लोग भोजन रुपी प्रसाद ग्रहण करके खुद को धन्य करते हैं। उन्होंने बताया कि सोसायटी की तरफ से 16 से 26 फरवरी तक उक्त कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें सभी शहर निवासी सादर आमंत्रित हैं।

इस मौके पर कुलवंत सिंह सैनी, रमेश अग्रवाल प्रधान, तरसेम मोदगिल महासचिव, अशोक कुमार, शोभन सिंह, बालकृष्ण सोढी, राजिंदर मोदगिल, एच.के. नकड़ा, वरिंदर चोपड़ा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here