Friday, October 30, 2026
Home Latest परनीत कौर ने ऑडियो ब्रिज से 4.50 लाख कार्यकर्ताओँ के साथ की...

परनीत कौर ने ऑडियो ब्रिज से 4.50 लाख कार्यकर्ताओँ के साथ की बात

पटियाला (द स्टैलर न्यूज़)। पटियाला लोकसभा सीट से भारत जनता पार्टी की उम्मीदवार एंव पूर्व विदेश राज्य मंत्री महारानी परनीत कौर ने वीरवार सुबह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ऑडियो ब्रिज के जरिए एक साथ जिले के सभी नौ विधानसभा हलकों के साढ़े चार लाख (4,50,000) कार्यकर्ताओँ के साथ बात की।  पटियाला ग्रामीण इलाके के 50 हजार कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए परनीत कौर ने 1 जून को चुनाव वाले दिन ईवीएण का 4 नंबर बटन दबाने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये चुनाव देश के प्रधानमंत्री का चयन करने के लिए हैं। इस दौरान उन्होंने हलके के लोगों को मोबाइल से जीरो दबाकर उनके साथ बात करने की सुविधा दी। लोगों ने कहा कि वह उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वे इलाके में केंद्रीय मंत्री बनकर आएंगी।

Advertisements

  नाभा विधानसभा हलके के 50 हजार लोगों से एक ही समय में आडियो ब्रिज के जरिए बात करते हुए परनीत कौर ने कहा कि वह चुनाव प्रचार के दौरान अपने हरेक समर्थक के घर पर नहीं पहुंच सकी। इसी कारण उन्होंने आडियो ब्रिज का सहारा लेते हुए अपन हरेक करीबी से बात करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि नाभा के लोगों को याद रखना चाहिए कि ये कोई सरपंची के चुनाव नहीं है, बल्कि हम इस चुनाव से अपने इलाके का भविष्य सुनिश्चित करने जा रहे हैं। केंद्र में नरिंदर मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और उनके विकसित पटियाला का संकल्प पूरा करवाने में हम सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि 1 जून को हम सभी भाजपा के कमल के फूल को वोट देकर नाभा को देश का मुख्य कृषि यंत्र केंद्र बनते देख सकें।  राजपुरा विधानसभा हलके के 50 हजार लोगों के साथ बातचीत दौरान परनीत कौर ने कहा कि जिस तरह से राजपुरा के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग अपने कीमती वोट के रूप में दिया है, इस बार भी हमें केंद्र में स्थिर सरकार बनाने के लिए भाजपा को वोट देना है। राजपुरा के देश का प्रमुख उद्योगिक केंद्र बनाने की संकल्प सच करने के लिए हमें भाजपा को वोट का सहयोग अवश्य देना होगा।

  समाना विधानसभा हलके के 50 हजार लोंगों से आडियो ब्रिज के माध्यम से की बातचीत में कहा कि हमारी आस्थाओं को पूरा करते हुए पटियाला जिले के सर्वपक्षीय विकास का सपना सच करने के लिए हम सभी को 1 जुन को चुनाव वाले दिन ईवीएम के चार नंबर बटन को दबाना है। समाना को रेलवे लाइन से जोड़ने की जो गारंटी उन्होंने दी है उसे वह खुद प्रधानमंत्री से पूरा करके लाएंगी।  डेरीबस्सी विधानसभा हलके के 50 हजार लोगों से बातचीत दौरान परनीत कौर ने कहा कि ईवीएम का चार नंबर बटन दबाना इस बात की गारंटी होगी कि जीरकपुर में अंतर्ऱाष्ट्रीय वित्तीय केंद्र को स्थापित कर कारोबार को शिखर पर पहुंचा जाएगा। कारोबारियों की हरेक समस्या का निपटारा करते हुए कारोबारियों को सुखद माहौल दिया जाएगा।

 पटियाला शहरी विधानसभा हलके के 50 हजार समर्थकों से बातचीत में परनीत कौर ने कहा कि पटियाला जिले के लोगों का पूरा भरोसा उनके पास है, लेकिन 1 जून को ईवीएम का 4 नंबर बटन दबाकर हम इस बात की गारंटी लेंगे कि प्रधानमंत्री विकसित पटियाला के साथ-साथ विकसित पंजाब का संकल्प पूरा कर पाएं। शुतराणा विधानसभा हलका के लोगों से बातचीत दौरान परनीत कौर ने कहा कि दिल्ली-कटरा हाईवे एक्सप्रेस अंतिम चरण से गुजर रहा है। इस एक्सप्रेस-वे को शुरू करने के बाद शुतराणा के साथ-साथ पातड़ा और घग्गा में कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे और रोजगार के कई रास्ते युवाओं के सामने होंगे। सनौर और घनौर विधानसभा हलके के एक लाख लोगों से बातचीत दौरान परनीत कौर ने कहा कि एक जून को इलाके के लोग जब वोट डालने के लिए जाएंगे तो ईवीएम का 4 नंबर बटन दबाकर वह घग्गर के स्थाई समाधान की गारंटी ले सकेंगे। इसके साथ ही घनौर और सनौर इलाके को कृषि उत्पादन केंद्र के रूप में विकसित कर इसके आधारभूत ढांचे को लोगों के अनुकूल बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे जिले को प्रधानमंत्री की ओर से जारी सभी प्रकार की योजनाओं को पूरा लाभ दिलाने में कोई देरी या कोई पक्षपात नहीं होने दिया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here