Sunday, October 18, 2026
Home Latest मोदी सरकार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे बन सकते है मंत्री, पुरानों...

मोदी सरकार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे बन सकते है मंत्री, पुरानों की हो सकती हैं वापसी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज एनडीए के सांसदो की बैठक होगी। बैठक के बाद एनडीए की सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। माना जा रहा हैं कि मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में कई चेहरे शामिल हो सकते है। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी से एसपी सिंह बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। एसपी सिंह बघेल आगरा से चौथी बार सांसद चुने गए हैं। इसके अलावा अनुप्रिया पटेल का नाम भी सामने आ रहा है। अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। साथ ही वह कुर्मी समाज से आती हैं और कुर्मी समाज में उनकी अच्छी पैठ है। लोकसभा चुनाव से पहले सपा का साथ छोड़कर भाजपा के साथ आए जयंत चौधरी का नाम भी आगे चल रहा है।  

Advertisements

इनके अलावा राजकुमार चाहर का नाम भी मंत्रिमंडल की संभावित सूची में देखा जा रहा है। राजकुमार चाहर की पहचान किसान नेता के तौर पर है। वहीं शशांक मणि त्रिपाठी के नाम पर भी चर्चाएं हो रही हैं। शशांक मणि त्रिपाठी देवरिया सीट से चुनाव जीते हैं। ब्राम्हण वोट बैंक में शशांक त्रिपाठी की अच्छी पकड़ है। इसके इलावा बिहार से जर्नादन सिंह सिग्रीवाल, गिरिराज सिंह को भी शामिल किया जा सकता है। गिरिराज सिंह के अलावा मोदी की नई कैबिनेट में बिहार से कई पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है। इसमें से राधा मोहन सिंह का भी नाम चल रहा है, जो मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कृषि मंत्री रहे थे। गिरिराज सिंह राजपूत जाति से आते हैं।

पिछली बार राजपूत बिरादरी से आने वाले आरके सिंह मोदी सरकार में मंत्री थे, लेकिन वो इस बार चुनाव हार चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनकी जगह राधामोहन को एक बार फिर से मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। सारण से जीत की हैट्रिक लगाने में राजीव प्रताप रूडी की भी मोदी कैबिनेट में वापसी हो सकती है। मोदी कैबिनेट में नित्यानंद राय, संजय जायसवाल को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। चिराग पासवान की पार्टी भी मोदी सरकार में अपने लिए दो बर्थ मांग रही है। ज्यमंत्री के लिए जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है, उसमें शाम्भवी चौधरी का नाम सबसे आगे है, जो सबसे कम उम्र की सांसद बनीं हैं। 

जेडीयू की तरफ से ललन सिंह और संजय झा के लिए कैबिनेट मंत्री का पद मांगा गया है। इसके अलावा वाल्मिकीनगर से सांसद सुनील महतो के लिए राज्यमंत्री पद मांगा गया है। वहीं कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर भी राज्यमंत्री बनाए जा सकते हैं।  इसके अलावा जिन नामों पर चर्चा चल रही है उनमें ललन सिंह, सांसद सुनील कुमार, रामप्रीत मंडल और संजय झा आगे बताए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here