
गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस थाना गगरेट में थाना प्रभारी सन्नी गुलरिया और समस्त थाना कर्मचारीयों के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गगरेट थाना के गौरी शंकर मंदिर में स्थापित महादेव का सर्वप्रथम श्रृगांर के बाद विधि-विधान से पूजन अर्चन के बाद हरिकीर्तन और विशाल भंडारे के साथ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। थाने के प्रांगण में मीठे पानी की छबील भी लगाई गई थी। जिसमें श्रद्धालुओं और राहगीरों को मीठा पानी पिलाया। इस भंडारे में गगरेट नगर पंचायत सहित साथ में लगे अन्य गांवों के लोग भारी संख्या में भंडारे के प्रसाद को ग्रहण किया। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।













