Tuesday, November 3, 2026
Home Latest गायक अल्का याग्निक को सुनना हुआ बंद, फैंस में निराशा

गायक अल्का याग्निक को सुनना हुआ बंद, फैंस में निराशा

मुंबई (द स्टैलर न्यूज़)। गायक अल्का याग्निक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गायक रेयर डिसऑर्डर का शिकार हो गई है, जिसके कारण उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। यह उनके साथ फ्लाइट में सफर करने के बाद हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि मैं मेरे सभी फैंस, मित्रों और शुभचिंतकों को बताना चाहती हूं कि कुछ हफ्ते पहले जैसे ही मैं एक फ्लाइट से बाहर निकली, मुझे अचानक महसूस हुआ कि मैं कुछ भी नहीं सुन पा रही हूं।

Advertisements

उन्होंने लिखा कि बीते कुछ हफ्तों में हिम्मत जुटाने के बाद अब मैं अपने दोस्तों के आगे चुप्पी तोड़ना चाहती हूं। जो बार-बार पूछ रहे है कि मैं कहा गायब हूं। उन्होंने लिखा कि इस अचानक बड़े झटके ने मुझे पूरी तरह से अनजान बना दिया है। मैं इसके साथ समझौता करने का प्रयास कर रही हूं। कृप्या मुझे अपनी प्रार्थनाओं में शामिल करें। उन्होंने अपील की कि बहुत तेज म्यूजिक और हेडफोन का इस्तेमाल करते समय सावधानी का प्रयोग करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here