Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur तहसील परिसर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी

तहसील परिसर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के तहसील परिसर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्राप्प जानकारी देते हुए विक्रम सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी सुखियाबाद ने बताया कि 21 जून को वह दोपहर करीब 2.30 बजे अपनी एक्टिवा नंबर पी.बी 07 एवाई 6514 पर तहसील कंप्लैक्स के पास जरुरी काम के लिए गया हुआ था जब वह करीब 2 घंटे के बाद वापिस आया तो देखा कि उसकी एक्टिवा वहां पर नहीं थी उसने आस-पास के लोगों से एक्टिवा के बारे में पूछा और काफी ढूंढने की भी कोशिश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उन्होंने बताया कि एक्टिवा में उसके जरुरी कागजात भी थे। विक्रम सिंह ने पुलिस प्रशासन से अपील की कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसकी एक्टिवा को ढूंढा जाए।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here