
नोएडा (द स्टैलर न्यूज़)। ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के पास यमुना एक्सप्रेसवे एक हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ। मध्य प्रदेश के मुरैना से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। जानकारी मुताबक कथित तौर पर बस चालक ने शायद उनींदापन या अधिक गति के कारण बस से अपना नियंत्रण खो दिया। जिस वजह से यह हादसा हुआ।

इसके अलावा, दनकौर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, लगभग 35 यात्रियों को ले जा रही बस ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन एक्सप्रेसवे से फिसल गए। टक्कर के समय कई यात्री सो रहे थे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि घायलों के अस्पताल लिजाया गया है औऱ मामले की जांच की जा रही है।












