Monday, October 19, 2026
Home Latest इंडियन ऑयल पंजाब सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

इंडियन ऑयल पंजाब सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारंभ

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में रविवार को इंडियन ऑयल पंजाब सब-जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मेजर डा. अमित महाजन (पीसीएस), एडीसी,जालंधर द्वारा किया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि यह टूर्नामेंट 10 जुलाई तक चलेगा। इसमें 20 जिलों के 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। अंडर 15 और अंडर 17 आयु वर्ग के 10 इवेंट्स हो रहे हैं जिसमे एकल, युगल व मिश्रित कैटेगरी शामिल हैं। टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय खेल कंपनी विक्टर की शटल का प्रयोग किया जा रहा है। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया से प्रमाणित रवि चौहान को पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन ने इस चैंपियनशिप के लिए मैच कंट्रोलर नियुक्त किया है।

Advertisements

टूर्नामेंट का शुभारम्भ करने के बाद खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए एडीसी मेजर डा. अमित महाजन ने कहा खेलने से छात्रों को अपने आत्म-सम्मान, सामाजिक कौशल और आत्मविश्वास में सुधार करने में मदद मिलती है। खेल बच्चों को समय प्रबंधन और अनुशासन के बारे में भी सिखाता है। इसके अलावा, यह छात्रों को तनाव और अवसाद को कम करने में मदद करता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना और उनकी टीम को बधाई दी।

इस अवसर पर डीबीए के कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा,मुकुल वर्मा,अनिल भट्टी,नरेश बुधिया,धीरज शर्मा,कोच गगन रत्ती,मीना शर्मा,भास्कर मुख़र्जी और भारी संख्या में आये खिलाड़ी और उनके अभिभावक मौजूद थे।

पूर्व खेल मंत्री और सांसद मीत हेयर ने हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम का दौरा किया

जालंधर : पंजाब के पूर्व खेल मंत्री और संगरूर से सांसद मीत हेयर ने रविवार को रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम का दौरा किया। श्री हेयर जालंधर वेस्ट उपचुनाव के लिए आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। खेल प्रेमी होने के कारण उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से बैडमिंटन खेलने के लिए समय निकाला। बैडमिंटन हॉल के अंदर उन्हें देखकर खिलाड़ी उत्साहित थे। इस अवसर पर डीबीए सचिव श्री रितिन खन्ना ने उन्हें नवनिर्मित कोर्ट, जिम्नेजियम और योगा हॉल दिखाया। गौरतलब है कि खेल मंत्री रहते हुए मीत हेयर ने पिछले साल रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम के लिए 23 लाख रुपये का अनुदान दिया था। श्री मीत हेयर अंतरिम समिति द्वारा थोड़े समय में किये गये विकास कार्यों से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने एसोसिएशन को भविष्य में भी मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीबीए सचिव श्री रितिन खन्ना ने उन्हें सम्मानित भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here