Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन क्लब में डाइनिंग लाउंज व अन्य विकास...

मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन क्लब में डाइनिंग लाउंज व अन्य विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज माडल टाउन क्लब होशियारपुर में पहुंच कर क्लब के डाइनिंग लाउंज व अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन किया। उन्होंने क्लब को अपने अख्तियारी फंड से पांच लाख रुपए की ग्रांट दी थी, जिससे क्लब की कमेटी की ओर से क्लब में विकास कार्य करवाए गए थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माडल टाउन क्लब शहर के प्रतिष्ठित क्लबों में से एक है जो कि समय-समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्विहन करता हैं। इस दौरान उन्होंने क्लब के प्रांगण में पौधारोपण कर सोनालिका के सहयोग से क्लब के सदस्यों की ओर से शुरु किए गए पर्यावरण सरंक्षण प्रोग्राम अभियान की भी शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से स्वच्छ पर्यावरण रखने के लिए अहम भूमिका निभाई जा रही है। उन्होंने लोगों से मानसून के मौसम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक व पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाली सभी संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे हमेशा क्लब के विकास में योगदान देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शहर में भी पौधारोपण का अभियान चलाया गया है ताकि हम लोगों को एक स्वच्छ माहौल दे सकें। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बहुत ही शिद्दत के साथ कार्य कर रही है और पौधारोपण अभियान शहर को सुंदर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पौधे हमारी लाइफ लाइन है और इनके बिना मानव जीवन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि शहर में सभी सामाजिक संस्थाएं पौधारोपण कर रही हैं, जो कि हमारे पर्यावरण के लिहाज से बहुत ही प्रशंसनीय कदम है।  उन्होंने कहा कि वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल कर उनको जिंदा भी रखना जरुरी है। उन्होंने लोगों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों के जन्मदिन व बुजुर्गों की याद में पौधारोपण करें। इससे पौधे के साथ विशेष लगाव बनता है। इस मौके पर सोनालीका से ए.एस के पोमरा, क्लब के अध्यक्ष परमिंदर चीमा, उपाध्यक्ष राजीव ओहरी, महासचिव गुरपाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री जंजुआ  कुलदीप कोहली, एके सेठी, बलजीत सिंह, डॉ. वर्मा, विकास अग्रवाल, डॉली चीमा, योग राज टकरा, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. स्वाति (एस.एम.ओ), हरीश ठाकुर,  मलकियत महेरू, कर्नल सुरजीत सिंह, विवेक साहनी, श्री बहादुर सिंह,  रचना कौर, श्रीमती बिंद्रा, केएल खुल्लर, कमलजीत कटारिया, एडवोकेट अमरजोत सैनी भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here