
हरियाना (द स्टैलर न्यूज़)। कस्बा हरियाना में आज शामचोरासी रोड पर स्थित डी.ए.बी पब्लिक स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग में गए एक व्यक्ति का मोटरसाईकिल चोरी होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अनूप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी मोहल्ला रामगढ़िया हरियाना ने बताया कि वह अपनी बेटी के स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग पर गया हुआ था। जब 15 मिनट के बाद मीटिंग से वापस बाहर आया तो उसने देखा कि उसका मोटरसाइकिल चोरी हो चुका है।

उसने बताया कि स्कूल में पेरेंट्स के लिए पार्किंग का कोई प्रबंध नहीं है। अगर गलती से कोई बहिकल गेट के पास लगा दे तो स्कूल प्रबंधक उसे साइड पर लगाने के लिए बोल देते हैं और स्कूल के अंदर बाहन ले कर जाने की मनाही है। जब मोटरसाइकिल चोरी हो गया तो स्कूल की ओर से कहा गया की मोटरसाइकिल अंदर लगाना था। उन्होंने बताया की चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। इस संबंध में जब स्कूल के प्रिंसिपल नागेश कालिया से बात की गई तो उन्होंने ने कहा की ऐसी कोई समस्या नहीं है, स्कूल में पार्किंग व्यवस्था है।












