
नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नीट यूजी पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया है कि वह पहले उन याचिकाओं को सुनेंगे, जिनमें नीट यूजी परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग रखी गई है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि इस याचिका ने पूरे सिस्टम को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा है कि समय की कमी होने के कारण सभी वकीलों को सुना नहीं जा सकता, लेकिन सभी के प्रतिनिधियों को सुना जाएगा। इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे होने की उम्मीद है।












