
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बच्चों में लीडरशिप की भावना पैदा करने तथा जिम्मेदारियां को निभाने की क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से स्कूल में हेड ब्वाय व हेड गर्ल का चुनाव वोटिंग के द्वारा किया गया। इसमें ओजस सैनी को हेड ब्वाय व हरजी को हेड गर्ल चुना गया। हाऊस कैप्टन के लिए छात्रों को नियुक्त किया गया। ब्लू हाऊस के लिए इशमीत सिंह, ग्रीन हाऊस के लए हरनीत कौर, रेड हाऊस के लिए दृष्टि तथा यैलो हाऊस के लिए बबनीता राणा को कैप्टन नियुक्त किया गया।

प्रज्ञा को इवेंट प्लानर का कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल आसापुर सिंह बेदी ने बच्चों को उनके पद जिम्मेदारियों को लिए अवगत करवाया। डी.ए.वी कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष डा. अनूप कुमार, चौधरी बलबीर सिंह स्कूल के मैनेजर डा. अरविंद कुमार, रिटायर्ड प्रिंसीपल डी.एल. आनंद ने नवनियुक्त बच्चों को बधाई दी।












