
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। इसमें करीब 9 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी तय की गई है। बिजली के बिल में ये बढ़ोतरी बीती 1 मई से जोड़ी जाएगी यानी जुलाई महीने में जिन लोगों को बिजली के बिल मिले हैं, उसमें ये बढ़ोतरी शामिल है। दरअसल, दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने पावर परचेज अडजस्टमेंट चार्ज (PPAC) 8.75 प्रतिशत तक बढ़ाया है।

बीआरपीएल, टाटा पावर और एनडीएमसी ने बिजली खपत पर 8.75 प्रतिशत और बीवाईपीएल ने 6.15 प्रतिशत PPAC बढ़ाया है। दिल्ली में 200 यूनिट तक बिजली का बिल माफ है इसलिए 200 यूनिट तक खपत वालों पर फर्क नहीं पड़ेगा। 201 से 400 यूनिट तक खपत वालों के बिलों में बढ़ोतरी तय की गई है।











