Monday, October 19, 2026
Home Latest नाइजीरिया में ढह गया दो मंजिला स्कूल, 22 छात्रों की मौत

नाइजीरिया में ढह गया दो मंजिला स्कूल, 22 छात्रों की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल के ढहने के कारण 22 छात्रों की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई है। प्लैटो राज्य के बूसा बुजी में स्थित ‘सेंट्स एकेडमी कॉलेज’ की इमारत उस वक्त ढह गई जब बच्चे सुबह पढ़ाई करने के लिए पहुंचे थे।

Advertisements

टो पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने बताया कि इमारत ढहने से मलबे में कुल 154 छात्र फंस गए थे जिनमें से 132 को बाहर निकाल लिया गया। जिन्हें अस्पताल दाखिल करवाया गया है।  नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा कि इमारत ढहने के बाद बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तत्काल तैनात किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here