Sunday, November 1, 2026
Home Latest सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज नियुक्त, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई...

सुप्रीम कोर्ट में दो नए जज नियुक्त, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने दिलाई शपथ

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सुप्रीम कोर्ट को दो नए जज मिल गए है। देश के चीफ जस्टिस (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने यहां सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुए समारोह में दोनों न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाई। जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के जज की शपथ ली और वह मणिपुर से सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने वाले पहले न्यायाधीश बन गए हैं। मद्रास हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस आर महादेवन ने भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई समेत जजों की संख्या 34 हो गई है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here