
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी के कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान ने एक प्रैस नोट जारी करते हुए कहा कि पंजाब पुलिस दिन रात मेहनत कर नशे के तस्करों को पकड़ रही है, लेकिन जो युवा नशे के आदि हो चुके हैं वो अब मैडिकल स्टोरों पर जा कर नशे के कैप्सूल और गोलियां खरीद कर नशे का सेवन कर रहे हैं। उन्होने हाथ जोड़ कर उन सभी युवाओं से निवेदन किया कि नशे को त्याग कर अपने मां बाप की सेवा करें और पंजाब की तरक्की के लए काम करें।

उन्होने कहा कि बहुत किस्मत बालों को मनुष्य जन्म मिलता है इस लिए इसे नशे से बर्वाद ना करें बल्कि अच्छे काम कर अपना जीवन सफल बनाएं। इस अवसर पर जावेद खान ने मैडिकल स्टोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आये और युवाओं को नशीली दवाईयां बेचना बंद नहीं किया तो शिव सेना समाजवादी पार्टी सख्त कारवाई करेगी, जिसकी जिम्मेदारी मैडिकल स्टोर वालों की होगी।











