Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur आरएसएस 99 सालों से समाज सेवा में कार्यरत: निपुण शर्मा

आरएसएस 99 सालों से समाज सेवा में कार्यरत: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने मोदी सरकार द्वारा 58 साल बाद सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) में शामिल होने पर लगा प्रतिबंध हटाने के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्र के पुनर्निर्माण और समाज की सेवा में जुटा हुआ है।राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता- अखंडता एवं प्राकृतिक आपदा के समय में समाज के लिए संघ ने काम किया है, जिसके चलते संघ के योगदान के लिए समय-समय पर संघ की भूमिका के लिए प्रशंसा भी की गई है। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थों के चलते तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा शासकीय कर्मचारियों को संघ जैसे रचनात्मक संगठन की गतिविधियों में भाग लेने के लिए निराधार ही प्रतिबंधित किया गया था। मोदी सरकार द्वारा वर्तमान निर्णय देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को पुष्ट करने वाला है।

Advertisements

शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रहित में काम करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक संगठन है। जिसकी लाखों शाखाओं में व्यक्ति निर्माण के साथ-साथ देश भक्ति की ज्वाला को प्रज्वलित करने का काम होता है। शर्मा ने कहा कि जब भी देश पर किसी भी तरह की आपदा आई,संघ ने हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हुए कमान संभाली है।लेकिन अपने राजनीतिक स्वार्थ की लालसा को पूरी करने के लिए तत्कालीन सरकारों ने जिस तरह से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बदनाम करने का काम किया और सरकारी कर्मचारियों का संघ में जाने पर प्रतिबंध लगाया था। 58 साल बाद देश की मोदी सरकार ने तत्कालीन सरकार का एक कलंक धोकर लोकतंत्र बचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here