
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा वर्ष 2024 में ली गई चौथे सेम्सटेर की परीक्षा के घोषित नतीजों में रयात बाहरा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डा. पल्लवी पंडित ने बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा बीएड की चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं में रयात बाहरा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

जिसमें सुमन ने 86% अंक हासिल कर पहला, रमनदीप कौर ने 85% नंबर प्राप्त कर दूसरा, इसी तरह गीता, अस्मिता मेहता और ज्योति ने 84%, 82%, 81% अंक प्राप्त कर तीसरा, चौथा और पांचवा स्थान हासिल किया। उन्होंने इस मौके रयात बाहरा ग्रुप चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा और कैंपस डायरेक्टर डॉ चंद्र मोहन ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी।












