Tuesday, October 20, 2026
Home Hoshiarpur पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत: संदीप सैनी

पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयासरत: संदीप सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डा. बलजीत कौर द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों के अनुसार संदीप सैनी जिनको पंजाब सरकार की ओर से पिछड़ा वर्ग भूमि विकास एवं वित्त निगम (बैकफिंको) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, की ओर से पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में बैकफिंको के चेयरमैन संदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य के पिछड़े वर्ग के लोग अपनी समस्याओं के संबंध में कार्यालय कार्य दिवस पर उनसे प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बैकफिंको कार्यालय एस.सी.ओ 60-61, सेक्टर-17 ए, चंडीगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।

Advertisements

माननीय मुख्य मंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी उन्हें बताया जाएगा और समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पिछड़े वर्ग का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।  उन्होंने पिछड़े वर्ग से संबंधित संगठनों से भी अपील की कि वे उन्नत समाज के निर्माण के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करें और पंजाब सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी हासिल कर आम जनता तक पहुंचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here