Sunday, October 18, 2026
Home Himachal हमीरपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सुमित पुन्याल हिमाचल स्टेट अवार्ड “हिमाचलो री...

हमीरपुर के होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सुमित पुन्याल हिमाचल स्टेट अवार्ड “हिमाचलो री शान” से सम्मानित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिमाचल एकता मंच द्वारा डा. सुमित पुन्याल को हिमाचल स्टेट अवार्ड हिमाचलो री शान 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे समाज को होम्योपैथी के लिए जागरूक व अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए दिया गया। डा. पुन्याल ने बताया कि यह पुरस्कार हिमाचल एकता मंच के द्वारा आयोजित जिला मंडी के लड़ भडोल में हिमाचलो री शान राज्य पुरस्कार समारोह में दिया गया। डा. पुन्याल ने बताया कि कई एन जी ओ के माध्यम से प्रदेश के अलग अलग जिलों में होम्योपैथी की जागरुकता के लिए कार्य कर रहे है।

Advertisements

होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन में होम्योपैथिक डॉक्टरों व प्रदेश में होम्योपैथी की दयनीय स्थिति को बतौर प्रदेश अध्यक्ष उठाया। इस समय डा. पुन्याल ब्लॉक स्तर पर भिन्न माध्यम के द्वारा होम्योपैथी के लिए जागरूक कर रहें है। बाल विकास परियोजना के द्वार आंगनबाड़ी केंद्रों में माताओं को होम्योपैथी से अवगत करा रहे है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत भी समाज में होम्योपैथी की जागरुकता के लिए कार्य कर रहे है। डा. पुन्याल ने कहा कि होम्योपैथी बहुत शानदार एवम असरकारक पद्धति हैं।

होम्योपैथी विश्व में दूसरे नंबर पर प्रेक्टिस कि जाने वाली चिकित्सा पद्धति है और कई असाध्य रोगों में अविश्वश्नीय परिणाम देती हैं और शरीर में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। इस से पहले इसी साल आशा किरण संस्थान द्वारा भी डा. पुन्याल को राज्य स्तरीय सम्मान हिमालयन 2024 से नवाजा गया था। इस सफलता का श्रेय डा. पुन्याल ने अपने माता पिता को दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here