Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh केंद्रीय बजट सिर्फ लंगड़ी सरकार को बचाने पर केंद्रित: स. हरचंद बरसट

केंद्रीय बजट सिर्फ लंगड़ी सरकार को बचाने पर केंद्रित: स. हरचंद बरसट

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए वित्तीय साल 2024-25 के बजट में पंजाब को अनदेखा करने की सख्त आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल भाजपा ने अपनी भाईवाल पार्टियों को खुश करके केंद्र की अपनी लंगड़ी सरकार को बचाने के लिए जारी किया है। केंद्र सरकार ने इस बजट में पंजाब के साथ भेदभाद करते हुए इसे पूरी तरह से जानबूझ कर अनदेखा किया है, जबकि बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को खुश करने के लिए अतिरिक्त वित्तिय पैकेज दिए गए हैं। पंजाब एक सरहदी प्रदेश है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नशे की मार पड़ती रहती है। इसके बावजूद मोदी सरकार ने पंजाब के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। पिछले वर्ष पंजाब को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी थी, उसके बावजूद केंद्र सरकार ने पंजाब को कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। उन्होंने मोदी सरकार की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब के विकास के लिए बजट में कोई मदद ना देकर यहां के लोगों के साथ पक्षपाती रवैइया अपनाया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है, पर फिर भी केंद्र सरकार ने कृषि सेक्टर और किसानों के लिए कोई विशेष पैकेज नहीं दिया। जबकि केंद्र सरकार अपने-आप को किसानों के पक्ष की सरकार बताती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही यह बजट किसानों को एम.एस.पी. की गारंटी देने में भी असफल रहा है, जिससे किसानों में निराशा ओर बढ़ेगी। केंद्र सरकार ने पहले ही पंजाब के करीब 10,000 करोड़ रुपए के फंड रोक रखे हैं, जिसमें करीब 6 हजार करोड़ तो आर.डी.एफ. का फंड ही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में डिफेंस का बजट भी घटा दिया है, जिससे केंद्र सरकार की देश विरोधी सोच का पता चलता है। इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा लोन लेने की बात कही गई है, जो कि केंद्र सरकार की देश के विकास को लेकर किसी भी तरह की प्लानिंग ना होने को दर्शाती है। जी.एस.टी. लेने के बावजूद केंद्र सरकार पर पहले ही कर्जा चढ़ा हुआ है, ऊपर से और कर्जा लेना देश के लिए घातक सिद्ध होगा।

स. हरचंद सिंह बरसट ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू पंजाब के लोगों को बताएं कि वे फूड प्रोसेसिंग के लिए केंद्र सरकार से क्या लेकर आए हैं और पंजाब के विकास के लिए उनकी क्या प्लानिंग है। उन्होंने कहा कि असल में रवनीत बिट्टू और सुनील जाखड़ ने पंजाब के आर्थिक संसाधनों को बर्बाद करने के लिए भाजपा के हाथ आसान कर दिये हैं। जबकि इन दोनों को पंजाबी होने के चलते पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए आवाज उठानी चाहिए, पर ये तो पंजाब को बर्बाद करने के रास्ते पर चल रहे हैं। आप पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि भाजपा नेताओँ के पंजाब विरोधी व्यवहार को लेकर पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here