Sunday, October 18, 2026
Home Latest 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रधानमंत्री कारगिल...

25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को प्रधानमंत्री कारगिल का करेंगे दौरा

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 26 जुलाई, 2024 को 25वें कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सुबह लगभग 9:20 बजे कारगिल युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे। वे करगिल युद्ध के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल रूप से शिंकुन ला सुरंग परियोजना का पहला विस्फोट भी करेंगे।

Advertisements

शिंकुन ला सुरंग परियोजना में 4.1 किलोमीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग शामिल है, जिसका निर्माण निमू-पदुम-दारचा रोड पर लगभग 15,800 फीट की ऊंचाई पर किया जाएगा, ताकि लेह को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान की जा सके। निर्माण कार्य पूरा होने पर यह विश्व की सर्वाधिक ऊंची सुरंग होगी। शिंकुन ला सुरंग न केवल हमारे सशस्त्र बलों और उपकरणों की तीव्र और कुशल आवाजाही सुनिश्चित करेगी, बल्कि लद्दाख में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here