
जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में एक भीषण सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में कोकरनाग के डक्सुम इलाके के पास एक वाहन के लुढ़कने से यह हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबक सूमो गाड़ी जम्मू क्षेत्र के किश्तवाड़ से आ रही थी और डक्सुम के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जिसमें 5 बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष (पुलिसकर्मी) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और जांच की जा रही है।













