
जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों से भरी बस और मिनीबस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 तीर्थयात्री सवार थे। ये सभी तीर्थयात्री यूपी के सीतापुर के रहने वाले थे।

माता वैष्णो देवी के दर्शन के बाद श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए शिवखोड़ी जा रहे थे। रियासी से कुछ किलोमीटर पहले सुला गांव के पास बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बस से टकरा गई। वहीं पुलिस ने कुछ तीर्थयात्रियों को अपनी गाड़ी से अस्पताल भी पहुंचाया। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।











