Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur किसान भाईयों से अपील है कि सड़कों पर धरने लगाने कि बजाये...

किसान भाईयों से अपील है कि सड़कों पर धरने लगाने कि बजाये मंत्रियों के घरों के आगे धरने लगायें: जावेद खान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसेना समाजवादी पार्टी की एक हंगामी मीटिंग कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में जावेद खान ने कहा केन्द्र तथा पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर रही है, जिसके कारण मज़बूर हो कर किसानों को सड़कों पर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस धरना प्रदर्शन के कारण आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जैसे कि लम्बे-लम्बे जाम लग जाते हैं, लोगों को अपने कामों पर जाने को देरी हो जाती है और पुलिस कर्मचारियों को भी अपने काम छोड़ कर इस तरफ ध्यान देना पड़ता है।

Advertisements

इस लिए किसान भाईयों से अपील है कि सड़कों पर धरने लगाने कि बजाये मंत्रियों के घरों के आगे धरने लगायें जिन्होने आप से झूठे वादे किये थे। इससे आम जनता को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर संदीप सूद, विक्रम मेहता, राजन जोशी, संदीप ठाकुर, दीपक शर्मा, अक्षय, राजू आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here