Monday, October 19, 2026
Home Latest दिग्गज निवेशन ने PM Modi को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग...

दिग्गज निवेशन ने PM Modi को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेता की पहचान को अब और मजबूती मिली है। अमेरिकी निवेशक ने पीएम मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की मांग की है। मोबियस ने कहा कि उथलपुथल भरी इस दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेषकर पश्चिम एशिया और रूस-यूक्रेन संघर्ष में एक शांतिदूत बन सकते हैं।

Advertisements

मोबियस ने आगे कहा कि पीएम मोदी एक महान नेता होने के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी भूमिका तेजी से बढ़ने वाली है। उनके पास सभी राजनीतिक पक्षकारों से वार्ता करने की क्षमता है। आने वाले समय में पीएम मोदी दुनिया में महत्वपूर्ण शांतिदूत बन सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here