Friday, October 30, 2026
Home Latest सोमालिया में बंदूकधारियों ने समुद्र तट पर किया हमला, 32 की मौत

सोमालिया में बंदूकधारियों ने समुद्र तट पर किया हमला, 32 की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सोमालिया सें एक सूचना प्राप्त हुई है, जहां अल-शबाब के आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने सोमाली राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट पर हमला कर दिया। इस हमले में 32 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।  पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में हुए सबसे घातक हमलों में से यह एक है। बताया जा रहा है कि राजधानी मोगादिशु में समुद्र तट के पास एक होटल में बम तथा गोलीबारी की गई। सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल को घेर लिया।

Advertisements

अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। एक प्रत्यक्षदर्शी, मोहम्मद मोआलिम ने फोन पर बताया कि उन्होंने एक हमलावर को विस्फोटकों से लदी जैकेट पहने देखा, और कुछ देर बाद ही उसने होटल के पास खुद को उड़ा लिया। मोआलिम ने बताया कि होटल में उसके साथ मौजूद कुछ सहयोगी भी मारे गए और अन्य घायल हो गए। लिडो तट को पहले भी अल-शबाब से जुड़े आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here