Friday, October 30, 2026
Home Latest CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका को HC...

CBI की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका को HC ने किया खारिज

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।  इन याचिकाओं को जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

Advertisements

जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि वह जमानत के लिए निचली अदालत में जा सकते हैं। दिल्ली के आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा की गई गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। इसके अलावा मामलों में नियमित जमानत याचिकाएं भी दाखिल की गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here