
बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश में हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही। हिंसा ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का प्रमुख बनाया गया है। राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने इसकी जानकारी दी। भीड़ ने शेख हसीना के करीबी प्रोड्यूसर और फिल्म स्टार बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं भीड़ बांग्लादेश के फेमस सिंगर राहुल आनंद के घर में घुस गई।
यहां पहले तो उपद्रवियों ने लूटपाट की और फिर घर में आग लगा दी। बांग्लादेश में भीड़ ने जिस एक्टर की हत्या की उनका नाम शान्तो खान है, जिनके पिता सलीम खान एक प्रोड्यूसर थे। कहा जाता है कि वह शेख हसीना के करीबी रहे हैं। सलीम खान चांदपुर सदर उपजिला के लक्ष्मीपुर मॉडल यूनियन परिषद के अध्यक्ष थे।












