
तलवाड़ा (द स्टैलर न्यूज़), प्रवीण सोहल। प्राप्त जानकारी के अनुसार केसरी होटल में मीना संधू, जसविन्दर कौर एवं सीमा बाले के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों के भरवें इक्टठ द्वारा यह उत्सव मनाया गया, जिसमें बच्चों की गायन एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। महिलाओं ने विभिन्न रोमांचक खेलों में भाग लिया और गिधे भांगड़ों की ध्वनि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

प्रबंधन टीम ने कहा कि इस तरह का त्योहार मिलजुल कर मनाने से आपसी भाईचारा व मेलजोल बढ़ता है। कार्यक्रम में तलवाड़ा टाउनशिप से मैडम उमा, सुशीला, सोनिया, उर्मला, शिवानी, नितिका, मंजीत, रमेश कुमारी गेरा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व बच्चे उपस्थित थे।












