
बिहार (द स्टैलर न्यूज़)। बिहार में जहानाबाद जिले में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में सात श्रद्धालुओं की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि मृतकों में ज्यादातर कांवड़िये शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कांवड़ियों में किसी चीज को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उनका झगड़ा हो गया, जिसके कारण मंदिर में भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है।












