Monday, November 16, 2026
Home National CDS सुब्रमणि का बड़ा ऐलान: सभी अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी

CDS सुब्रमणि का बड़ा ऐलान: सभी अग्निवीरों को मिलेगी परमानेंट नौकरी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। तीनों सेनाओं के चीफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जिन अग्निवीरों को 6 साल का एक्सटेंशन दिया जा रहा है, उन्हें परमानेंट नौकरी पर रखा जाएगा। यानी सभी अग्निवीरों को सेना में शामिल होने का मौका मिलेगा। इससे पहले इस नए नियम को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन था और अग्निवीर 4 साल में ही लौटने की बात कर रहे थे, लेकिन अब साफ हो चुका है कि जिन अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा, उन्हें भारतीय सेना में रेगुलर होने का पूरा मौका मिलेगा। 

Advertisements

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा, “ये कहना कि अग्निपथ योजना को रिव्यू नहीं किया जाना था और अचानक ऐसा हुआ, ये सब गलत है. जब ये योजना शुरू हुई थी, उसी समय ये बात कही गई थी कि स्कीम को टाइम-टाइम पर रिव्यू किया जाएगा. अब जब अग्निपथ योजना को 4 साल पूरे हो गए तो ये समय था कि ये स्कीम कैसे रही और इसमें क्या बदलाव किए जाने चाहिए। कोई भी चीज पत्थर की लकीर नहीं होती है, वेबकूफ लोग ऐसा करते हैं। काफी रिव्यू और स्टडी के बाद ही ये बदलाव हुआ है।

सीडीएस ने ये भी साफ किया कि 6 साल बाद अग्निवीरों का क्या होगा। उन्होंने कहा, “सबसे पहले तो मैं ये क्लियर करना चाहता हूं कि 4 साल बाद 25 पर्सेंट अग्निवीर जो सिलेक्ट होंगे, वो परमानेंट रेगुलर सोल्जर बनेंगे। इस कॉन्सेप्ट के तहत उन जवानों को चुना जाता है, जिन्होंने 4 साल में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इस स्कीम के दौरान हमने पाया कि अग्निवीर मोटिवेटेड थे, प्रोफेशनल थे, फिजिकली फिट थे और टेक्नोलॉजिकल प्रोफिशिएंट थे। इसीलिए ये 75 प्रतिशत अग्निवीर दो साल और टूर आउट ड्यूटी करेंगे, इसके बाद इन सभी को रेगुलर बना दिया जाएगा। इसमें कोई कंफ्यूजन नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here