Wednesday, October 21, 2026
Home Latest 15 अगस्त को दिल्ली में आतिशी नहीं फहरा सकेंगी झंडा, प्रस्ताव खारिज

15 अगस्त को दिल्ली में आतिशी नहीं फहरा सकेंगी झंडा, प्रस्ताव खारिज

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली में 15 अगस्त को आप मंत्री आतिशी झंडा नहीं फहरा सकेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी जगह आप की मंत्री आतिशी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा फहराने की मांग रखी थी विभाग के इस जवाब से ये साफ कि झंडा फहराने के संबंध में गोपाल राय ने जो लेटर लिखा था उसका कोई महत्व नहीं है। विभाग ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए पहले से ही नियम बने हुए हैं और उनमें कोई बदलाव नहीं होगा। 

Advertisements

झंडा कौन फहराएगा इस बारे अब एलजी आफिस तय करेगा। बता दें कि गोपाल राय ने अपने पत्र में लिखा था कि वो सीएम केजरीवाल से मिले हैं और सीएम चाहते हैं कि इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंग झंडा आतिशी फहराएं। इस पर सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि जेल से सीएम केजरीवाल से कोई लिखित या मौखिक आदेश नहीं दे सकते है। इसलिए ये मान्य नहीं होगा। पत्र के जवाब में सामान्य प्रशासन ने लिखा कि दिल्ली में झंडा कौन फहराएगा ये मामला हमने हायर ऑथोरिटी के संज्ञान में डाल दिया है। उनके जवाब का इंतजार है। यानी अब विभाग ने इस बारे में LG आफिस  से पूछा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here