Monday, October 5, 2026
Home Education यूपीएस योजना: कर्मचारियों के खून-पसीने से जमा फंड को चुराने की मोदी...

यूपीएस योजना: कर्मचारियों के खून-पसीने से जमा फंड को चुराने की मोदी सरकार की कोझी चाल: जीटीयू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मोदी सरकार 2004 के बाद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा रूपी पुरानी पेंशन देने की बजाय यूपीएस नामक पेंशन योजना लागू कर कर्मचारी वर्ग को धोखा देने जा रही है। मुलाजिम वर्ग को पुरानी पेंशन योजना के इलावा सरकार की कोई अन्य योजना स्वीकार्य नहीं । इन बातों का प्रगटावा करते हुए गवर्नमेंट टीचरज़ यूनियन पंजाब, जिला होशियारपुर के अध्यक्ष प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा रूपी पेंशन देना लोकतांत्रिक सरकारों का प्राथमिक कर्तव्य है और वर्तमान सरकारें इस कर्तव्य से दूर भाग रही हैं।

Advertisements

इस मौके पर संगठन के जिला महासचिव जसवीर तलवाड़ा ने कहा कि मोदी सरकार की यूपीएस योजना कर्मचारियों के खून-पसीने से जमा की गई धनराशि को हड़पने की गंदी चाल है, जिसे पंजाब ही नहीं बल्कि देश के सभी कर्मचारी किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देंगे और पुरानी पेंशन बहाल होने तक अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने पंजाब की वर्तमान भगवंत मान सरकार से अनुरोध किया हैं कि वह,मोदी सरकार के यूपीएस मॉडल को खारिज करते हुए,पंजाब के कर्मचारियों से किए गए अपने वादे के अनुसार पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को जल्द से जल्द लागू करे।

इस अवसर पर प्रितपाल सिंह चौटाला, लेक्चरर अमर सिंह, विकास शर्मा, संजीव धूत, लेक्चरर उपिंदर सिंह, प्रिंस गढ़दीवाला, लेक्चरर हरविंदर सिंह, नरेश कुमार मिड्डा , चमनलाल, अमरजीत सिंह, पारस राम, बलविंदर सिंह, राजेश अरोड़ा, उमेश कुमार, सरबजीत सिंह, नरेंद्र मंगल,सचिन कुमार, जसविंदरपाल, राज कुमार, संदीप कुमार, लेक्चरर प्रभजोत सिंह, रणवीर सिंह, सतविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लेक्चरर पवन कुमार गोयल, अश्वनी कुमार, नरिंदर सिंह, मास्टर अशोक कुमार, गुरप्रीत सिंह, अमनप्रीत सहोता, तिलक राज, रजत महाजन, बलविंदर सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here