Thursday, October 29, 2026
Home Education सरकारी कॉलेज होशियारपुर में मनाया गया ‘विश्व हिंदी दिवस’

सरकारी कॉलेज होशियारपुर में मनाया गया ‘विश्व हिंदी दिवस’

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा के नेतृत्व में हिंदी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार और स्टाफ सदस्य डॉ. नीति शर्मा और डॉ. तजिंदर कौर के सहयोग से ‘‘विश्व हिंदी दिवस’’ मनाया गया। इस दिवस को मनाते हुए स्टाफ द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्राओं जसमीत सैनी, खुशी और सुखप्रीत ने हिंदी विषय से संबंधित कविताएँ सुनाकर हिंदी भाषा की महानता पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा पोस्टरों के माध्यम से भी विषय अनुसार जागरूकता फैलाई गई।

Advertisements

हिंदी विभाग के अध्यक्ष विजय कुमार ने इस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हिंदी भाषा में लिखा हुआ साहित्य हमारे अतीत की जानकारी देता है कि संस्कारों, मानवीय आदर्शों, भारतीय संस्कृति के साथ हमारा देश पूरे विश्व में अपनी एक महान पहचान रखता है। हम सभी को इस महान साहित्य के साथ जुड़कर इसका प्रचार और प्रसार करना चाहिए। हम हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस के तौर पर भाषा से संबंधित दिवस मनाते हैं, यह हिंदी भाषा विश्व में फैली हुई है। इसलिए इस भाषा को राष्ट्रभाषा का दर्जा मिलना चाहिए। आज के समय में यह विश्व को एक माला में पिरोती है।

इस अवसर पर डॉ. नीति शर्मा ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि जिस तरह विदेशों के साथ जुड़ने के लिए हम अंग्रेजी भाषा का ज्ञान प्राप्त करते हैं, उसी तरह विदेशी लोग भी भारत में आकर हिंदी का ज्ञान प्राप्त करते हैं। डॉ. तजिंदर कौर ने अपने विचार पेश करते हुए कहा कि विदेशों में जो भारतीय रह रहे हैं, वे विदेशों में मिलकर हिंदी दिवस मनाकर विश्व को एकजुट करने के उद्देश्य से हिंदी दिवस और विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here