Wednesday, October 21, 2026
Home Latest ऑटो-रिक्शा चालक ने 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ किया बलात्कार

ऑटो-रिक्शा चालक ने 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा के साथ किया बलात्कार

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़)। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक ऑटो-रिक्शा चालक ने 19 वर्षीय की नर्सिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। जानकारी मुताबिक ऑटो रिक्शा में घर लौटते वक्त छात्रा ने ड्राइवर से पानी मांगा और उसने पानी में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, तो  जब छात्रा बेहोश हो गई तो ड्राइवर उसे एक सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Advertisements

बताया जा रहा है कि महिला रत्नागिरी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा है। फिलहाल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी ड्राइवर फरार है। इस बीच, कई नर्सों और संगठनों ने उस अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है जहां महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की  जा  रही है।  
  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here