Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी मिड टाउन की मंथली पारिवारिक मीटिंग आयोजित, विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर की...

रोटरी मिड टाउन की मंथली पारिवारिक मीटिंग आयोजित, विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर की गई चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी क्लब मिड टाउन की मंथली पारिवारिक मीटिंग का आयोजन स्थानीय होटल में किया गया। इस बैठक में क्लब के सभी सदस्यों ने भाग लिया और विभिन्न चल रहे और आगामी प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की गई। मीटिंग में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई और नए प्रोजेक्ट्स के लिए योजनाएं बनाई गईं। क्लब के अध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया के अगस्त माह में रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन और प्लानो मेट्रो रोटरी क्लब टेक्सास यूएसए ने संयुक्त रूप से 15 कॉर्नियल ब्लाइंड मरीजों की मदद की। इसमें पंजाब राज्य में 12, हरियाणा राज्य में 1, हिमाचल प्रदेश राज्य में 1,उत्तर प्रदेश राज्य में 1, कॉर्निया ट्रांसप्लांट किए गए। इस महान कार्य में ट्राइसिटी आई हॉस्पिटल मोहाली के डॉ. रोहित गुप्ता ने 4 ऑपरेशन, अरोड़ा आई हॉस्पिटल जालंधर के डॉ. अमनदीप सिंह ने 10 ऑपरेशन ,रणजीत आई हॉस्पिटल संगरूर से डॉ. इंद्रजोत कौर ने 1 ऑपरेशन किया। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह ने बताया कि कारोना काल के बाद अब तक क्लब ने गिफ्ट ऑफ साइट प्रोजेक्ट के तहत अब तक 446 ऑपरेशन किए गए हैं।

Advertisements

मीटिंग के दौरान क्लब अध्यक्ष ने वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि कैसे क्लब के सदस्य शहर के विभिन्न हिस्सों में शिक्षा, स्वास्थ्य, और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। हाल ही में संपन्न किए गए रक्तदान शिविर,पौधारोपण अभियान और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की गई। साथ ही, आने वाले महीनों में आयोजित किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।मीटिंग के अंत में पारिवारिक माहौल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों और उनके परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मीटिंग के दौरान, सदस्यों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एकजुट होकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के कार्यों को केवल क्लब की गतिविधियों तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी अनुभव साझा किए और नए सदस्यों को प्रेरित किया।मीटिंग के अंत में रोटेरियन मनोज ओहरी ने सभी उपस्थित सदस्यों और उनके परिवारों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि क्लब की यह मासिक बैठक न केवल सामाजिक सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का एक माध्यम है, बल्कि यह सदस्यों के बीच के रिश्तों को भी और प्रगाढ़ बनाती है। क्लब के आगामी कार्यक्रमों और प्रोजेक्ट्स जिसमें अध्यापक दिवस पर अध्यापकों का सम्मान समारोह  के लिए रूपरेखा तैयार करते हुए मीटिंग का समापन हुआ। इस अवसर पर मनोज ओहरी, डीपी कथूरिया इंद्रपाल सिंह सचदेवा, परवीन पलियाल, जगमीत सिंह सेठी, रविंदर सिंह, जेएस भोगल, जोगिंदर सिंह, रजनीश  गुलियानी, चंदन कथूरिया एवं पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here