Sunday, October 4, 2026
Home Uncategorized भारत बचाओ रथयात्रा का होशियारपुर में हुआ भव्य स्वागत, दिया हम दो-हमारे...

भारत बचाओ रथयात्रा का होशियारपुर में हुआ भव्य स्वागत, दिया हम दो-हमारे दो-सबके दो का संदेश

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। देश में लगातार जनसंख्या में हो रही वृद्धि को काबू पाने के उद्देश्य से भारतीय संसद में जनसंख्या नियंत्रित कानून पास करवाने के लिए संस्था राष्ट्र निर्माण, के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके के नेतृत्व में शुरू हुई भारत बचाओ रथयात्रा कश्मीर से कन्या कुमारी से दिल्ली तक लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से आज होशियारपुर पहुंची। इस मौके पर होशियारपुर बस स्टैंड पर इस रथयात्रा का अलग-अलग धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संस्थाओं ने भव्य स्वागत किया।

Advertisements

यात्रा का नेतृत्व कर रहे संस्था राष्ट्र निर्माण के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चव्हाणके को फूल मालाओं पहनाकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर भारी जन समूह को संबोधित करते हुए यात्रा प्रमुख सुरेश चव्हाणके ने कहा कि भारत में साजिश के तहत बढ़ती असंतुलित जनसंख्या के कारण देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता तथा लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकारों पर गंभीर खतरा उत्पन हो गया है।

उन्होंने कहा कि यहां एक और बहुसंख्यक हिन्दु समाज परिवार कल्याण को अपनाकर कम बच्चे पैदा कर सरकार की नीतियों का अनुसरण कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर एक विशेष वर्ग में आनियंत्रित जन्मदर आदर्श जनसांख्यिकीय अनुपात के लिए गंभीर खतरा उत्पन कर रहा है। जबकि सचाई यह है कि भारत की सुरक्षा तभी संभव है जब देश का मौलिक आदर्श जनसांख्यिकीय अनुपात अक्षुण्ण रहे। इसी लिए हमने यह नारा दिया है हम दो, हमारे दो, तो सबके दो,

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा, एकता, अखंडता और संप्रभुता से जुड़ी इस गंभीर समस्या का निदान बिना कठोर कानून बनाये संभव नहीं है। इसी लिए राष्ट्र निर्माण संगठन ने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार, संसद और तमाम राजनीतिक दलों पर दबाव बनाने के लिए भारत बचाओ महा रथयात्रा के आयोजन का निर्णय किया है।

सुरेश चव्हाणके ने बताया कि ये यात्रा 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय तक 22 अप्रैल 2018 को दिल्ली में सम्पन्न होगी। इस महा रथयात्रा में करीब 25 करोड़ लोगों की प्रत्यक्ष सहभागिता होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में राष्ट्र निर्माण संगठन ने करीब 2000 से ज्यादा जनसभाएं आयोजित करने की तैयारी की है। इस दौरान यह भारत बचाओ महा रथयात्रा देश के करीब 5000 से ज्यादा शहरों से होकर गुजरेगी जिसमें करीब 2 लाख से ज्यादा गांवों की सहभागिता भी होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरिंदर मोदी को जल्द से जल्द कानून बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है।

जिसके तहत होशियारपुर में भी 25 हजार लोग हस्ताक्षर करके इस अभियान में अपना योगदान देगे। इस अवसर रष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ, धर्म जागरण समन्वय विभाग, स्वदेशी जागरण मंच, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल, लक्ष्मी नारायण रुप नगर, युवा राजपूत सभा, कानोजिया महासभा, स्वामी विवेकानंद युवा मंच, शिव मंदिर (बंसी नगर), गऊ सेवा विभाग, भारतीय जनता पार्टी, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधि व सदस्यों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here