Thursday, October 29, 2026
Home Himachal संगरोह में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के...

संगरोह में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। आवाहादेवी पुलिस चौकी के तहत समीरपुर  पंचायत के संगरोह  कलां गांव में 18 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना बुधवार देर शाम की है जब युवक घर में कोई काम कर रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक निखिल कुमार पुत्र सुरेश कुमार गांव संगरोह कलां  की कल रात करंट लग कर गिरने से मृत्यु हो गई।

Advertisements

वीरवार को मृतक का  पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार गांव संगरोह कलां में किया गया। मृतक निखिल माता पिता का इकलौता पुत्र था तथा समीरपुर स्थित जेपी संस्थान से इलेक्ट्रीशियन का डिप्लोमा कर रहा था। समीरपुर पंचायत  प्रधान चंद्रमोहन ने घटना पर गहरी संवेदना जताई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने फौरी राहत में   बीस हजार रुपए की मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here