Sunday, October 18, 2026
Home Education सीएम ने हंसाते हुए बताया विद्या के मंदिर का महत्व और जुगुनू...

सीएम ने हंसाते हुए बताया विद्या के मंदिर का महत्व और जुगुनू नाटक के एपीसोड का किया जिक्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), संदीप डोगरा। शिक्षक दिवस के मौके पर होशियारपुर में अध्यापकों को सम्मानित करने के लिए प्रदेश स्तरीय समारोह के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हंसा-हंसा कर विद्या के मंदिर का महत्व बताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई विद्यालयों में चारदीवारी ही नहीं है तथा इसके लिए सरकार द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं और कोई विद्यालय ऐसा नहीं रहेगा, जिसकी चार दिवारी न हो। इसता ही नहीं जब वह एमपी थे तो एक मामला उनके ध्यान में आया था कि संगरुर के एक इलाके में स्थित स्कूल की चारदिवारी के लिए जब गांव निवासी उनके पास आए तो उन्हें पता चला कि स्कूल के भीतर पुलिस चौंकी है, जोकि पंजाब के काले दौर दौरान बनाई गई थी तथा चौंकी होने से पढ़ाई का काफी नुकसान हो रहा था।

Advertisements

सीएम मान ने जिक्र किया कि जुगनू नाटक के एक एपीसोड में उन्होंने यह दिखाने का प्रयास किया था कि किस प्रकार स्कूल को पुलिस चौंकियों में तबदील कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि उक्त दृश्य देख उन्हें एपिसोड याद आ गया था कि मुलाजिम के रोल में होते हैं और थाने में डीएसपी साहिब चैकिंग के लिए आ जाते हैं। वह देखते हैं कि दिवारों पर स्लोगन लिखे हुए हैं कि विद्या मनुख दा तीजा नेत्र है, शिक्षा लई आओ ते सेवा लई जाओ, सदा सच बोलो आदि तो डीएसपी कहते हैं कि यह थाना है या स्कूल तो उन्होंने कहा कि सर ये है तो स्कूल ही, हमने चौंकी बनाने के लिए दबाया हुआ है तथा आज भी कई ऐसे स्कूल होंगे, जिनके भीतर थाने या चौंकियां चलाई जा रही होंगी। पुलिस थाना या चौंकी स्कूल के पास होने से बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। इसलिए सरकार का प्रयास है कि जहां भी ऐसी स्थिति है वहां पर पुलिस विभाग से बात करके थाना या चौंकी स्कूल से दूर बनाई जाएगी ताकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here