Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur अरूण बांसल बने शिवसैना समाजवादी पार्टी दसूहा के प्रधान

अरूण बांसल बने शिवसैना समाजवादी पार्टी दसूहा के प्रधान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिवसैना समाजवादी पार्टी की एक मीटिंग होशियारपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश भारद्धाज के दिशा निर्देश अनुसार कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में अरूण बांसल गांव बेरछा को दूसहा का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि अरूण बांसल जी कई वर्षों से समाज सेवा कर रहे हैं। उनके सेवा भाव को देखते हुये आज शिवसैना समाजवादी पार्टी ने उनको दसूहा का प्रधान नियुक्त किया है। इस अवसर पर अरूण बांसल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है उसे मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा और दसूहा के इलाके में पार्टी की मज़बूती के लिए काम करुंगा।

Advertisements

इस अवसर पर हर्ष रामगढ़िया कांग्रेस सिटी प्रधान तथा समाज सेवक ने कहा कि पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हो कर भारी संख्या में नौजवान  पार्टी से जुड़ रहे है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वो नशों से दूर रहे कर देश और समाज की सेवा करे। इस अवसर पर ज़िला प्रधान सोनू ढिल्लो, ज़िला यूथ प्रधान जग्गा पहलवाल, जगतार सिंह, पिंकेश्वर राये, सोनू सूद मीडिया प्रभारी, राजविन्दर सिंह, जस्सू, काका, दीपक शर्मा, अभि, भोलू, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here