Wednesday, October 28, 2026
Home Latest मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक...

मां वैष्णो देवी के दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 5 घायल

मध्य प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। मध्य प्रदेश के विदिशा में दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन कर बाबा बागेश्वर से राजस्थान के झालावाड़ से श्रद्धालुओं वापस लौट रहे थे। इसी दौरान श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई गई और हादसे दौरान 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Advertisements

काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here