Friday, October 30, 2026
Home Latest तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी सवार महिला शिक्षक को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटरी सवार महिला शिक्षक को कुचला, मौत

गुना (द स्टैलर न्यूज़)। शासकीय प्राथमिक विद्यालय बमौरी में पदस्थ महिला शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक प्राथमिक विद्यालय मुरादपुर में पदस्थ शिक्षिका वंदना रोजाना की तरह अपनी स्कूटरी से गुना जा रही थीं, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी स्कूटरी को टक्कर मार दी और उसकी स्कूटरी ट्रक के पहिए में फंस गई और ट्रक चालक ने उस पर ध्यान नहीं दिया और वह स्कूटरी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया, और महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई।

Advertisements

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एम्बुलेंस की सहायता से महिला को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here