Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पहाड़ों में 60 किलोमीटर साइकिल चलाकर नशों से दूर रहने का संदेश

पहाड़ों में 60 किलोमीटर साइकिल चलाकर नशों से दूर रहने का संदेश

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। समाज में स्वस्थ जीवनशैली और नशों से दूर रहने का महत्व उजागर करने के लिए कृषि विकास अधिकारी डॉ. जतिन वशिष्ठ और कैनरा बैंक मैनेजर मोहित मेहता ने होशियारपुर में 60 किलोमीटर की साइकिल राइड की। यह राइड युवाओं में स्वस्थ जीवन के लिए जागरूकता फैलाने और उन्हें नशों से दूर रखने के प्रयासों का हिस्सा थी। ये दोनों साइकिलिस्ट पिछले 2 वर्षों से सप्ताह में कई बार साइकिल चलाते हुए अब तक होशियारपुर के खूबसूरत हिस्सों और डैमों का साइकिल द्वारा सफर कर चुके हैं। इन्होंने अब तक कूकनेट जंगल, थाना डैम, नारा डैम, चोहल डैम, ढोलबाहा डैम और सलेरन डैम जैसे कई आकर्षक स्थलों का साइकिलिंग करके दौरा किया है।

Advertisements

साइकिल राइड के मौके पर मोहित मेहता ने कहा, “साइकिलिंग न केवल हमें शारीरिक रूप से फिट रखती है, बल्कि यह शरीर और मन को स्वस्थ रखने में भी मदद करती है। यह एक बेहतरीन तरीका है जिससे युवा अपनी सेहत की देखभाल करते हुए नशों से दूर रह सकते हैं।” डॉ. जतिन वशिष्ठ ने कहा कि इस प्रकार के अभियानों से युवा पीढ़ी में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उन्हें नशों से बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने जोड़ा, “स्वस्थ जीवन और शारीरिक व्यायाम, खासकर साइकिलिंग, न सिर्फ हमारी सेहत के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में एक अच्छा संदेश भी देता है।”

इस मुहिम के दूसरे साथी मोहित मेहता का कहना है कि साइकिलिंग केवल शरीर को फिट रखने का जरिया नहीं है, बल्कि यह इंसान को प्रकृति के करीब लाती है और मन की शांति प्रदान करने में मदद करती है। दोनों साइकिलिस्टों ने बताया कि नशों ने हमारे समाज को कमजोर किया है। हम अपने युवाओं को सही रास्ते पर लाने के लिए एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। साइकिलिंग जैसी स्वस्थ आदतों के माध्यम से हम नए युवाओं को नशों से दूर रखने का संदेश देना चाहते हैं।” साइकिल राइड के दौरान दोनों अधिकारियों ने युवाओं को सेहत को प्राथमिकता देने और नशों से दूर रहने का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here