
राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। राजस्थान भाजपा के एक नेता की प्राइवेट वीडियो लीक होने से पार्टी में हड़कंप मच गया है तथा पार्टी ने उसे पद से हटा दिया है। लेकिन, राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार एवं राजनीति पूरी तरह से गर्माई हुई है। जानकारी अनुसार उदयपुर देहाती अल्पसंख्याक मोर्चे के अध्यक्ष नत्थे खान का एक महिला के साथ प्राइवेट वीडियो लीक हुई है। हालांकि इस मामले में नत्थे खान का कहना है कि वीडियो में दिख रही युवती उसकी पत्नी है और वह उससे बातें कर रहा है। किसी ने वीडियो लीक कर दी।

जानकारी अनुसार 9 सितंबर की रात करीब 10 बजे कुराबड़ बंमबोरा क्षेत्र के एक वाट्सएक ग्रुप में बुजुर्ग नेता नत्थे खान के मोबाइल नंबर से ही शेयर किया गया था तथा ग्रुप में से किसी सदस्यों ने इसकी जानकारी नत्थे खान को दी। जब तब वीडियो हटाया जाता, कई लोगों ने उसे डाउनलोड करके शेयर कर दिया था। हालांकि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते, लेकिन वीडियो वायरल होने से भाजपा की खासी किरकिरी हो रही है। नत्थे खान के अनुसार वीडियो में जो महिला है वह उसकी पत्नी है तथा वह उसके साथ बात कर रहे हैं। किसी ने वीडियो शेयर कर दिया, जोकि बहुत शर्म की बात है। यह उनका निजी जीवन है। समाचारों पर गौर करें तो नत्थे खान का कहना है कि यह उनकी चौथी बीबी है और एक बीबी का निधन हो चुका है। वीडियो वायरल होते ही पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया।












