Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, बेकरी और फैक्ट्रियों पर छापेमारी

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, बेकरी और फैक्ट्रियों पर छापेमारी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। खाद्य पदार्थों विशेषकर बेकरी और बंद डबल रोटी फैक्ट्रियों में साफ-सफाई के प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य विभाग ने आज छापेमारी अभियान चलाया। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (फूड सेफ्टी) के निर्देशों पर फूड सेफ्टी अधिकारी विवेक कुमार और मुनीश सोढ़ी ने होशियारपुर की विभिन्न कुल्चे और डबल रोटी बनाने वाली फैक्ट्रियों और बेकरियों में छापेमारी की। 

Advertisements

इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने फूड सेफ्टी लाइसेंस की जांच की और साफ-सफाई के मानकों का मूल्यांकन किया। साथ ही खाद्य पदार्थों की समाप्ति तिथि भी जांची गई। जांच के दौरान कुछ फैक्ट्रियां और बेकरियां एफ.एस.एस.ए.आई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के मानकों के अनुरूप साफ-सफाई में कमी पाई गई। इस पर अस्वच्छता फैलाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ चालान काटे गए और पांच सैंपल लिए गए।

विभाग की ओर से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए फूड लैब खरड़ भेजा गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने के बाद फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह पाया गया कि किसी भी बेकरी या फैक्ट्री में खराब कुलचे आटे में नहीं मिलाए जा रहे थे और न ही खराब कुलचे पाए गए।

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बेकरी और फैक्ट्री संचालकों को पेय पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए। साथ ही काम करने वाले कर्मचारियों को टोपी और मास्क वितरित किए गए और उन्हें काम के दौरान हमेशा टोपी, दस्ताने और मास्क पहनने के लिए कहा गया। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी विभाग समय-समय पर इस तरह की जांच करता रहता है ताकि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनी रहे और किसी भी अस्वास्थ्यकर गतिविधि पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here