
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लायंस क्लब होशियारपुर प्रिंस की तरफ से अध्यापक दिवस को समर्पित राज्य स्तरीय एक शानदार समागम दौलत गार्डन में प्रेजीडेंट लायन रणजीत सिंह राणा की अगुवाई में करवाया गया। इस मौके पर जिलाधीश कोमल मित्तल ने मुख्य अतिथि व डीईओ ललिता अरोड़ा ने विशेष तौर पर पहुंचकर होशियारपुर सहित अलग-अलग जिलों से आए 146 अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधीश कोमल मित्तल ने लायसं क्लब के समाज सेवी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अध्यापक हमारे समाज एवं देश के निर्माता हैं और क्लब की तरफ से उन्हें सम्मानित करना उनके कार्य को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि आज अगर वह आईएएस हैं तो वह अपने अध्यापकों के कारण ही हैं, जिन्होंने उन्हें यहां तक पहुंचने में उनका मार्ग प्रशस्त किया था। उन्होंने कहा कि हमें अपने अध्यापकों का सदैव सम्मान करना चाहिए और एक अध्यापक होने के नाते हमारा भी फर्ज बनता है कि हम स्कूल एवं कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ देश एवं समाज की सेवा के प्रति भी प्रेरित करें। इस दौरान डीईओ ललिता अरोड़ा ने कहा कि एक शिक्षक के लिए इससे बड़ा कोई मान एवं सम्मान नहीं होता कि उसके विद्यार्थी पढ़ लिखकर एक जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की सेवा करें।

अमृतसर से ईटीटी अध्यापक प्रशांत, होशियारपुर से लेक्चरर रीना रानी, गुरदासपुर से हैड टीचर गुरिंदर सिंह सिद्धू, नवांशहर से हैड टीचर शैली जैरथ व जालंधर से साइंस मास्टर सुरिंदर कुमार को दिया गया बैस्ट टीचर का अवार्ड

लायसं क्लब मल्टीपल 321 के वाइस मल्टीपल कौंसल चेयरमैन व पावर काम के डिप्टी चीफ इंजीनियर लायन डा. सुरिंदर पाल सोंधी तथा और डिस्ट्रिक्ट 321डी के वाइस डिस्ट्रिक गवर्नर जीएस भाटिया ने कहा कि लायसं क्लब पूरे विश्व में समाज सेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने लायसं क्लब होशियारपुर प्रिंस के अध्यक्ष लायन रणजीत सिंह राणा व उनकी सारी टीम को इतने बड़े आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा, स्वास्थ्य एवं नई पाढ़ी को खेलों से जोड़ने के क्षेत्र में कार्य करने की जरुरत है और लायसं क्लब द्वारा इस क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। समारोह में पहुंचे नवांशहर के डिप्टी डीईओ (स.स.) लायन अमरजीत खटकड़ ने क्लब के प्रयास की सराहना की और कहा कि हम अपने अध्यापकों का ऋण कभी नहीं चुका सकते। जिस प्रकार माता पिता हमें जन्म देकर इस संसार में लाते हैं उसी प्रकार इस संसार को चलाने में मनुष्य की भूमिका के लिए अध्यापक, एक गुरु ही उसे तैयार करता है। इसलिए गुरु का दर्जा सभी से ऊंचा माना गया है।
समारोह में आए हुए मेहमानों एवं अध्यापकों तथा सहयोगियों का स्वागत करते हुए अध्यक्ष लायन रणजीत सिंह राणा, प्रोजैक्ट चेयरमैन डा. रत्न चंद, समाज सेवी लायन आज्ञापाल सिंह साहनी, प्रोजैक्ट कनवीनर प्रिं. शैलेन्द्र ठाकुर, कोकनवीनर प्रिं. तरलोचन सिंह, प्रोटोकाल अधिकारी चंद्र प्रकाश व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन टीचर आनरिंग लायन मनजीत कौर ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करके देश एवं समाज के निर्माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं।
उन्होंने बताया कि समारोह में 5 बैस्ट अध्यापकों का भी अवार्ड दिया गया। जिसमें जिला अमृतसर से ईटीटी अध्यापक प्रशांत, होशियारपुर से लेक्चरर रीना रानी, गुरदासपुर से हैड टीचर गुरिंदर सिंह सिद्धू, नवांशहर से हैड टीचर शैली जैरथ व जालंधर से साइंस मास्टर सुरिंदर कुमार शामिल थे। इस मौके पर डिप्टी डीईओ धीरज वशिष्ट व सुखविंदर सिंह, लायन सुरजीत पाल, लायन प्रदीप कुमार, मा. कमल छाबड़ा, मा. रमन कुमार, मा. कमलजीत हीर, मा. अमनदीप, संदीप मिंटू, लायन संतोष कुमारी, जसवंत कुमार, प्रिं. राजन अरोड़ा, प्रिं. मृदुला शर्मा, प्रिं. भारत भूषण, प्रिं. संजीव कुमार, प्रिं. करण शर्मा, अमरीक सिंह, प्रिं. अमनदीप शर्मा (जीटीयू), प्रिं. अजीत सिंह बडैच, लायन राजिंदर बांसल रीजन चेयरमैन, सहजप्रीत कौर सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












