Saturday, October 31, 2026
Home Himachal स्वच्छता की शपथ ले एडीएम ने स्वच्छता जागरुकता वाहन को हरी झंडी...

स्वच्छता की शपथ ले एडीएम ने स्वच्छता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। स्वच्छता ही सेवा-2024 के शुभारंभ अवसर पर मंगलवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों, सरकारी कार्यालय परिसरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया और स्वच्छता की शपथ ली गई। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित सफाई अभियान के दौरान एडीएम राहुल चौहान ने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता जागरुकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राहुल चौहान ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक जिले भर में स्वच्छता ही सेवा-2024 के तहत व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कूड़े के हॉट स्पॉट्स की सफाई के अलावा जलस्रोतों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई की जाएगी तथा प्लास्टिक के कचरे को एकत्रित करके इसके दोबारा उपयोग के लिए विभिन्न संयंत्रों को भेजा जाएगा।

Advertisements

पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उधर, नगर परिषद के परिसर में भी स्वच्छता की शपथ ली गई और परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने स्वच्छता जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर परिषद कार्यालय परिसर और शहर के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय और कई अन्य सरकारी कार्यालय परिसरों में भी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सफाई की। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को जिले की ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए तथा प्लास्टिक का कचरा एकत्रित किया गया।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here